फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सूत्रधार कला संगम 21 जून से मनाएगा वर्षगांठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन

समूह नृत्य, समूहगान, लोकगीत, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू की बैठक बुधवार को सूत्रधार भवन कार्यालय में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जून में आयोजित होने वाले 49वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव की तैयारियों, रूपरेखा एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
सेन ने कहा कि अपने गौरवशाली 49 वर्षों के इतिहास में सूत्रधार कला संगम कुल्लू ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों तक अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा वर्षभर गीत-संगीत, लोककला, नाटक, नृत्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 49वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव का आयोजन 21 से 23 जून तक कुल्लू के ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र और अटल सदन में किया जाएगा। उत्सव के दौरान स्थानीय निजी एवं सरकारी विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें लोकनृत्य, समूह नृत्य, लघुनाटक, प्रिंसेस सूत्रधार, फैशन शो, समूहगान, वाद्यवृंद, लोकगीत, फिल्म गीत, शास्त्रीय गायन एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। इसके अतिरिक्त संस्था के कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। बैठक में उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोंगेंद्र ठाकुर, भंडार प्रभारी तिलक राज चौधरी और संगीत अकादमी के प्राचार्य पं. विद्या सागर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें