फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संदिग्ध महिला के हिमाचल में छुपे होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हरियाणा पुलिस ने एक संदिग्ध महिला के हिमाचल में छुपे होने की आशंका जताई है। इसको लेकर पुलिस ने कुल्लू के होटल एसोसिएशनों से भी सहयेाग मांगा है। जिभी वैली पर्यटन विकास संघ ने घाटी के सभी होटल, रेस्टोरेंट या होमस्टे संचालकों को यह मैसेज भेजा है।
विज्ञापन

संघ को मिली हरियाणा पुलिस की सूचना के अनुसार महिला पहले ऋषिकेश में कार्यरत थी और वर्तमान में कानून से बचने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश में होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार यह महिला एक नाबालिग से जुड़े गंभीर आपराधिक मामले में संदिग्ध है। उस पर अपने एक बच्चे की हत्या का भी आरोप है। पुलिस को शक है कि महिला हिमाचल प्रदेश के किसी होटल या अन्य प्रतिष्ठान में सकती है। संघ के सचिव ललित कुमार ने इसको लेकर सभी होटल, रेस्तरां और होमस्टे संचालकों से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें