फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वायरल हेपेटाइटिस की चपेट में लोग, हर रोज आ रहे मामले

विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में वायरल हेपेटाइटिस की चपेट में  आए मरीज। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय में वायरल हेपेटाइटिस का प्रकोप बढ़ गया है। खासकर गांधीनगर, ढालपुर के ऊपरी क्षेत्र के साथ शीशामाटी में लोगों में रोग के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। कुछ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

तीन-चार दिनों से रोज 15 से 20 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इसमें सात से आठ मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मेडिसिन के महिला एवं पुरुष वार्ड में मरीजों का इलाज चल रहा है। कुछेक मरीज स्पेशल वार्ड में भर्ती हैं। वायरल हेपेटाइटिस से लोगों को पीलिया का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने कहा कि शहर में सप्लाई हो रहे पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं है।
डीएन कश्यप, नरोतम ठाकुर, संजय शर्मा, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार ने कहा कि बरसात में जलशक्ति विभाग को नियमित रूप से पानी की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है। बरसात में नदी-नालों का पानी मटमैला हो जाता है, जो पेयजल सप्लाई के जरिए लोगों के घरों तक पहुंचता है। शहर में सबसे अधिक मामले शीशामाटी, सरवरी होटल के आसपास और गांधीनगर क्षेत्र से आ रहे है। उधर, वायरल हेपेटाइटिस मामले को बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा लाल बौध ने कहा कि वायरल हेपेटाइटिस मामले आए हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। विभाग इस पर नजर रखे हुए है और मेडिसिन के विशेषज्ञ डाक्टरों की ओर से मरीजों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

...
इन सावधानियों को रखें ध्यान
बरसात के दिनों में लोगों को हमेशा स्वच्छ पानी और ताजा भोजन करना चाहिए। व्यक्तिगत स्वच्छता में खाना खाने से पहले हाथ धोना चाहिए। इसके अलावा उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। सड़क के किनारे स्ट्रीट फूड खाने से बचें। वायरल हेपेटाइटिस के लक्षण आने पर चिकित्सकों को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें