कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सर्जन डॉ. प्रीत ठाकुर ने ज्वाइन कर लिया है। मनाली सिविल अस्पताल से डॉ. प्रीत ठाकुर का कुल्लू अस्पताल के लिए तबादला हुआ है। डॉ. प्रीत ठाकुर ने कुल्लू अस्पताल में सेवाएं देना शुरू दिया है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में वर्तमान में कुल तीन सर्जन तैनात हैं। डॉ. प्रीत ठाकुर के कुल्लू अस्पताल में ज्वाइन करने का लाभ लोगों को मिलेगा।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाहौल-स्पीति, चंबा जिले के पांगी और मंडी के सीमांत क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करता है। यहां पर औसत 1100 से अधिक लोग हर रोज उपचार के लिए पहुंचते हैं। क्षेत्रीय अस्पताल की ओपीडी सहित ट्राॅमा सेंटर में मरीजों का उपचार किया जाता है। सीएमओ डॉ रणजीत ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में सर्जन डॉ. प्रीत ने ज्वाइन किया है। संवाद