फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अप्रैल में फिर शुरू होगा बांका स्कूल अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों को रंग रोगन कर बनाया जा रहा सुंदर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अप्रैल में एक बार फिर बांका स्कूल अभियान शुरू किया जाएगा। वार्षिक परीक्षाओं के चलते इसे अस्थायी रूप से स्थगित किया था। शिक्षक भवन कल्याण समिति कुल्लू की ओर से शिक्षकों, प्रशिक्षुओं और अभिभावकों ने प्राथमिक पाठशाला रायसन जिला कुल्लू से इस अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत स्कूलों को रंग-रोगन कर आकर्षक और सुंदर बनाया जा रहा है।
शिक्षक भवन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने बताया कि 8 फरवरी को बांका स्कूल कार्यक्रम शुरू किया गया था। इसमें केयर हिमालय और सहभागिता संस्था ने सहयोग दिया। अभियान को आगे बढ़ाते हुए 22 फरवरी को दूसरी सरकारी पाठशाला देवधार को भी इसमें शामिल किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी भूपेंद्र गौतम ने 21,000 रुपये की सहायता प्रदान की, जिससे अभियान को गति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था हिमालयन वॉलंटियर टूरिज्म ने भी सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है। मार्च में वार्षिक परीक्षाओं के कारण अभियान को रोकना पड़ा, लेकिन अब अप्रैल से इसे शुरू किया जाएगा। कई स्कूल इस अभियान से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें