फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जीत के जश्न में रातभर नाचे समर्थक

विज्ञापन
कुल्लू में मतगणना केंद्र के बाहर सुबह से ही लगी भीड़।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के साथ चुनावी शोरगुल पूरी तरह से थम गया है। अंतिम चरण में जिले की 76 पंचायतों में मतदान हुआ।
विज्ञापन

इसके नतीजे देर रात तक निकलते रहे। परिणाम जानने के लिए मतगणना केंद्र के बाहर रात तक समर्थक जुटे रहे। जीत की खुशी में खूब जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों की थाप नाटी डाली और पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई। कहीं नेताओं ने समर्थकों के साथ नाटी डाली तो कहीं डीजे की धुन पर रातभर थिरकते रहे।
शनिवार शाम करीब चार बजे के बाद चली गणना रात तक चलती रही। इसमें कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल देखने को मिला। शाम से लेकर रात तक जैसे-जैसे परिणाम आते रहे वैसे ही नेता अपने समर्थकों के साथ निकलते रहे।
विज्ञापन

जश्न मनाने के लिए पहले ही ढोल नगाड़ों को इंतजाम किया हुआ था। कई जगह रात 12 से एक बजे तक गणना होती रही। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया अब संपन्न हो गई है। शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए उन्होंने कर्मचारियों, पुलिस, हाेमगार्ड और सहयोग के लिए जिले की जनता को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें