फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुचारु : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु है। इनकी कोई कमी नहीं है। वर्तमान में जिले के पेट्रोल पंपों पर 3,55,615 लीटर पेट्रोल और 4,14,652 लीटर डीजल उपलब्ध है।
विज्ञापन

इसी प्रकार गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है, जिसमें सात अप्रैल को प्राप्त हुई नई खेप के साथ कुल 3,589 घरेलू सिलिंडर और 195 वाणिज्यिक गैस सिलिंडर भंडार में उपलब्ध हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की नीति के तहत वाणिज्यिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति निर्धारित कोटे का 60 प्रतिशत ही प्राप्त हो रही है।
यह बात उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कही। उन्होंने ढाबा और होटल मालिकों से अपील की है कि वे वाणिज्यिक सिलिंडर पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए वैकल्पिक ईंधन स्रोतों का उपयोग करें। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे सिलिंडर बुक करने के लिए दिए गए नंबर पर केवल एक बार ही मिस कॉल करें और बार-बार कॉल करने से बचें। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें