फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्रह्मर्षि मिशन स्कूल में सुंदरकांड का पाठ

Sun, 11 Jan 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
ब्रह्म​र्षि मिशन स्कूल जरड़ में सुंदरकांड के दौरान पाठ करते ​शिक्षक, अ​भिभावक व विद्यार्थी। -स्
विज्ञापन
कुल्लू। ब्रह्मर्षि मिशन स्कूल जरड़ में सुंदरकांड का पाठ किया गया। गुरुदेव बह्मर्षि विश्वात्मा बावा के जन्मदिवस पर यह पाठ करवाया गया। पूर्णाहुति के उपरांत सत्संग भी हुआ।
विज्ञापन

इसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के अलावा क्षेत्र के स्थानीय लोग भी शामिल हुए। दसवीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। सुंदरकांड पाठ और सत्संग में उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों और आम जनता ने प्रभु का गुणगान किया। इसके बाद भंडारा लगाया गया। विद्यालय की निदेशक स्वामी स्वयं प्रभा ने कहा कि सुंदरकांड पाठ से विद्यार्थियों ने शिक्षा के अलावा अपनी संस्कृति को जाना और उन्हें अपने संस्कारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए भगवान मारुति (हनुमान) की तरह एक निष्ठता का भाव होना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें