फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिमाचल दिवस पर आज ध्वज फहराएंगे सुंदर ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में बुधवार को जिलास्तरीय हिमाचल दिवस समारोह मनाया जाएगा। समारोह में सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पूर्वाह्न 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यातिथि मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। पुलिस, आईटीबीपी, महिला पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियां भव्य मार्चपास्ट करेंगी। समारोह में सरकारी और निजी स्कूलों के साथ सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों और कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ढालपुर में मंच के साथ लोगों को बैठने की उचित सुविधा प्रदान की गई है। जिले में आने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा रही है। शक के आधार पर बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि हिमाचल दिवस को ढालपुर में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें