कुल्लू में निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पैराग्लाइडिंग का आय
- फोटो : Kullu
कुल्लू। मतदाताओं को अधिक से अधिक से संख्या में मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को ढालपुर के साथ लगती पहाड़ी से पैराग्लाइडिंग की सफल उड़ानें हुईं। नई जगह से हो रही पैराग्लाइडिंग को लेकर सबके मन में संशय था। लेकिन विशेषज्ञों की राय और पायलटों के हौसलों ने सब आसान बना दिया।
पीज से हुई पैराग्लाइडिंग की सफल उड़ानें ने भविष्य के लिए भी शुभ संकेत दिए हैं। अगर विभाग और सरकार इस पर गौर करे तो पीज को एक नई पैराग्लाइडिंग साइट के रूप में विकसित किया जा सकता है। यह साइट सबसे आसान रहेगी। पर्यटक भी यहां पर आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही कुल्लू घाटी का नजारा हवा में देख सकेंगे। हालांकि इसमें लैंडिंग की समस्या आ सकती है। मंगलवार को पैराग्लाइडरों ने ढालपुर के मेला मैदान में लैंडिंग की। आम दिनों में यहां पर लैंडिंग करना आसान नहीं है।
ढालपुर मैदान लोगों से भरा रहता है। ऐसे में यहां पर हादसा भी हो सकता है। अगर कुल्लू के आसपास ही पैराग्लाइडरों की लैंडिंग के लिए जगह मिल जाती है तो पीज नया टूरिस्ट प्वाइंट बन सकता है। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए यहां पर रोजगार के अवसर खुलेंगे। नई जगह से उड़ान भरने वाले अध्यापक जीत राणा ने कहा कि यह साइट पैराग्लाइडिंग के उपयोगी साबित हो सकती है। युवा घर-द्वार पर ही अच्छी कमाई कर सकेंगे। इस संबंध में उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।
कुल्लू में निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पैराग्लाइडिंग का आय- फोटो : Kullu