फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक : डॉ. राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में नशा मुक्त युवा विकसित भारत पर जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

.........................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सोमवार को नशा मुक्त युवा, विकसित भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने किया, जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर रहे। प्राचार्य ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और सामाजिक सेवा को अपनाएं, तो विकसित भारत का लक्ष्य जल्द हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति की प्रतिभा, ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य को धीरे-धीरे समाप्त कर देती है। इसलिए प्रत्येक युवा का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को नशा उन्मूलन और नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें