फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव त्रियुगी नारायण का काहिका उत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। जिले के दियार में अधिष्ठाता देव भगवान त्रियुगी नारायण के सम्मान में मनाया जाने वाला ऐतिहासिक काहिका उत्सव शुरू हो गया है। उत्सव में लोगों को भक्ति और आस्था के रंग देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

भुंतर से लगभग 12 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर बसे दियार गांव में इस उत्सव में धार्मिक और पारंपरिक रस्मों को निभाया जाता है। सोमवार सुबह श्रद्धालु देवता के दर्शन के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए। इस दौरान देवता के गूर और कारदारों ने सदियों पुरानी परंपराओं के अनुसार विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का निर्वहन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें