लाहौल-स्पीति के उदयपुर में स्तूप (छोरतन) काे किसी शरारती तत्वों ने नुकसान पहुंचाया गया है। पुलि
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर के भिहारटेल में बनाए गए स्तूप (छोरतन) काे किसी शरारती तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। पत्थर से पहुंचाए गए नुकसान को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक केलांग मनीष चौधरी ने मौके का दौरा किया और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों के साथ बैठक की।
उन्होंने लोगों से मामले को लेकर बातचीत की और उनकी समस्या को सुना। बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएसपी से महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा पूर्व में लगे सीसीटीवी कैमराें का उचित रखरखाव की मांग की। इसके अलावा बैठक में नशा निवारण, नशों के दुष्प्रभाव और पुलिस सामुदायिक योजना को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
पुलिस उप अधीक्षक ने जनता से आग्रह किया कि अगर उन्हें स्तूप को नुकसान पहुंचाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पता चलता है तो वे पुलिस को सूचना दें। कहा कि पुलिस भी मामले को देख रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद