फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विज्ञान में रचनात्मकता दिखाएंगे विद्यार्थी

Tue, 27 Feb 2024 03:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू महाविद्यालय में दो मार्च को मनाया जाएगा विज्ञान दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता दिखाएंगे। महाविद्यालय में दो मार्च को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाएगा। इसमें पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, प्रश्नोत्तरी, मॉडल, भाषण, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। विज्ञान विभाग ने कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। विद्यार्थियों में भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को लेकर उत्साह है।
महाविद्यालय के बहुउद्देश्यीय सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के 500 विद्यार्थी शामिल रहेंगे। ये विद्यार्थी बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के होंगे। विज्ञान विभाग के शिक्षक वर्ग का प्रयास रहेगा कि सभी विद्यार्थी किसी न किसी प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस संबंध में फ्लाइंग ऑफिसर एएनओ निश्चल शर्मा ने कहा कि विज्ञान विभाग राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी तिथि में किन्हीं कारणों से बदलाव किया गया है। 28 फरवरी के बजाए कार्यक्रम दो मार्च को आयोजित किया जाएगा। उधर, प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के लिए विद्यार्थियों में उत्साह है और इसे सफल बनाने के लिए विद्यार्थी तैयारियों में जुट गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें