फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (कुल्लू)। जिला पुलिस ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जरूरी जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के साथ-साथ विभिन्न यातायात नियमों की भी जानकारी प्रदान की। विशेष रूप से जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन तथा सड़क संकेतों को समझने और मानने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नाबालिगों की ओर से वाहन न चलाने, लेन अनुशासन बनाए रखने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही हम दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें