बंजार (कुल्लू)। ग्रेट हिमालयन पब्लिक स्कूल बंजार में मंगलवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में डीएसपी बंजार राजकुमार और तहसीलदार नीरज शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, गिद्दा, डांडिया, फिल्मी डांस, देशभक्ति नृत्य और क्लासिकल डांस प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य बीरबल ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, मुख्य अतिथिओं ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। संवाद