अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लु इकाई द्वारा संगोष्टी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता को सम्मानित
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कुल्लू इकाई ने वीरवार को परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महेंद्र ने राष्ट्र पुनर्निर्माण विषय पर विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ऋतिक के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद मुख्य वक्ता महेंद्र ने संबोधित किया। अभिनव ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए परिषद की विचारधारा और छात्र हितों पर प्रकाश डाला। संजना ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। संवाद