फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करें विद्यार्थी : रमन

विज्ञापन
कुल्लू के लगघाटी में ​​​स्थित डूगीलग स्कूल में जागरूकता रैली निकालते स्कूली छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
कुल्लू/भुंतर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर और डुगीलग में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर रैली निकाली और लोगों को मतदान का महत्व समझाया। भुंतर स्कूल में मतदान संबंधी विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं।
विज्ञापन

इन गतिविधियों से मतदान का महत्व समझाया। मतदान के लिए किसी प्रकार का प्रलोभन देना और लेना दोनों ही अपराध हैं। विद्यार्थियों के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया दिखाई गई। रैली में स्कूल के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को नारों के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया।
स्वीप टीम के नोडल अधिकारी रमन जैन ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे अपने माता-पिता, बड़े भाई-बहनों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें। बुजुर्गों को मतदान केंद्र तक ले जाने में सहायता करें। इस दौरान प्रधानाचार्य दीप्ति पाल, ईएलसी नोडल अधिकारी अनिता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, डुगीलग विद्यालय में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। पात्र मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सुनीता ने कहा कि विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कहा कि विद्यार्थियों को मतदान की प्रथम चरण से लेकर मतदान के अंतिम पड़ाव तक की संपूर्ण जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें