कुल्लू के लोअर ढालपुर में चंद्रलोक मिठाई की दुकान में लगी आग मौके पर पहुंचे फायर कर्मी।
दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अपर ढालपुर में शनिवार सुबह एक मिठाई की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आग की घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:00 बजे दमकल विभाग की टीम को सूचना मिली कि अपर ढालपुर में अनिल कुमार निवासी कुल्लू की मिठाई की दुकान में आग लगी है। अग्निशमन केंद्र नजदीक होने के चलते टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। घटना शनिवार सुबह पेश आई, अगर रात में आग लगती तो नुकसान अधिक हो सकता था।
अग्निशमन विभाग के सब फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे करीब 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया है। आग से करीब 5,000 रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद