फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया को छोड़कर अखबार पढ़ें विद्यार्थी : तोरुल

Wed, 23 Apr 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी बोलीं- कॅरिअर बनाने में काम आएगी किताबों और अखबारों से मिली सामग्री
विज्ञापन

विश्व पुस्तक दिवस पर डोनेट-ए-बुक अभियान शुरू, मई तक चलेगा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति और कामयाब होने के लिए सोशल मीडिया को छोड़कर किताबों और अखबारों को अधिक तरजीह दें। किताबों और अखबारों में आपको वह सामग्री मिलेगी, जो कॅरिअर को सुनिश्चित करने की काम आएगी।
विद्यार्थी रोजाना अखबार पढ़ना शुरू करें। यह बात उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कही। विश्व पुस्तक दिवस पर टीचर होम कमेटी और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू ने डोनेट-ए-बुक अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त तोरुल एस रवीश मुख्यातिथि थीं। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी विशेष अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान मई तक चलेगा। पहले दिन उपायुक्त नौ विद्यालयों के 18 विद्यार्थियों को पुस्तकें निशुल्क वितरित कीं। अभियान के तहत मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें बांटी जाएंगी। टीचर होम कमेटी के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने कहा कि कमेटी जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें दे रही हैं, जिससे आर्थिक तंगी के कारण कोई बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। सरकारी विद्यालयों के अध्यापक मिलकर इस अभियान को चला रहे हैं। सभी विद्यालयों के प्रमुखों से पत्राचार किया गया है। डाटा मांगा है कि किस विद्यालय में कितने ऐसे बच्चे हैं, जो पुस्तकें नहीं खरीद सकते। उन्हें पुस्तकें कमेटी देगी। कमेटी सरकारी विद्यालयों के बच्चों को निशुल्क कोचिंग और ट्यूशन दे रही है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ने भी विश्व पुस्तक दिवस पर वालेंटियर्स लाइब्रेरियन की शुरुआत की है। इस दौरान उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक पूनम बिष्ठ, गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक सुनील ठाकुर, डाइट प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा, डोनेट-ए-बुक कार्यक्रम के समन्वयक कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें