फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने पर दिल्ली की कंपनी के लाइफ जैकेट पर लगाई रोक

Wed, 23 Apr 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के बबेली में  राफ्ट और उपकरणों की जांच करने में जुटी जिला पर्यटन और अटल बिहारी पर्वतारोह
विज्ञापन
तकनीकी कमेटी ने किए प्रतिबंधित, राफ्टिंग से जुड़े उपकरणों की जांच
विज्ञापन

इस कंपनी की लाइफ जैकेट नहीं खरीदेंगी अब राफ्टिंग से जुड़ीं कंपनियां

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राफ्टिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाली लाइफ जैकेट बनाने वाली दिल्ली की एसके निर्माता नाम की एक कंपनी के उत्पाद को तकनीकी कमेटी ने प्रतिबंधित कर दिया है।
राफ्टिंग उपकरणों की जांच करने के बाद कमेटी ने इन्हें सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाया है। इस कारण कंपनी के लाइफ जैकेट प्रतिबंधित कर दिए हैं। लिहाजा, अब राफ्टिंग से जुड़ी कंपनियां इस कंपनी की लाइफ जैकेट नहीं खरीदेंगी।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली, पर्यटन विभाग और राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र की तकनीकी कमेटी ने कंपनी के बने लाइफ जैकेट की जांच की तो यह सुरक्षा मानकों की कसौटी पर खरा नहीं उतरे। कमेटी ने इस कंपनी के उत्पाद प्रतिबंधित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

तकनीकी कमेटी के सदस्य एवं पिरड़ी राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि कंपनी के बने लाइफ जैकेट सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर पा रहे थे। कमेटी ने दिल्ली की कंपनी के उत्पादों को प्रतिबंधित कर दिया है। उधर, राफ्टिंग से जुड़ीं कंपनियों को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इन दिनों तकनीकी कमेटी राफ्टिंग से संबंधित उपकरणों की जांच कर रही है। कमेटी को करीब 50 ऐसे लाइफ जैकेट ऐसे मिले, जो सुरक्षा मानकों के लिहाज से खरा नहीं थे। गौरतलब है कि ब्यास नदी में राफ्टिंग करते हुए कई पर्यटक अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले दस साल में अलग-अलग स्थानों में हुए हादसों में दस पर्यटकों की जान गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें