फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिला सुरक्षा और अधिकारों को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Thu, 17 Sep 2026 10:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में बुधवार को महिला सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला प्रकोष्ठ, यौन उत्पीड़न प्रकोष्ठ, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ और विधिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में डीएसपी बंजार राज कुमार मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

डॉ. रेणुका थापलियाल ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्वयं का बेहतर संस्करण बनने का संदेश दिया। डीएसपी राज कुमार ने घरेलू हिंसा, शारीरिक और मानसिक हिंसा, यौन उत्पीड़न सहित महिलाओं से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें और समय रहते पुलिस की मदद लें। आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की जानकारी भी दी।
डीएसपी ने स्टॉकिंग जैसी घटनाओं को गंभीरता से लेने और इसकी शिकायत पुलिस से करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को चिट्टे सहित अन्य नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रेणुका थापलियाल ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें