केलांग (लाहौल-स्पीति)। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को केलांग स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को रेबीज बीमारी से बचाव, कुत्तों समेत अन्य जानवरों के साथ सुरक्षित व्यवहार तथा काटने या खरोंचने की स्थिति में तत्काल चिकित्सीय सहायता लेने के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी केलांग डॉ. एकता शर्मा और डॉ. ईशान कश्यप ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद कर रेबीज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जागरूकता और समय पर उपचार रेबीज से बचाव में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. पूनम ठाकुर ने उपमंडलीय पशु चिकित्सालय केलांग में लावारिस और पालतू कुत्तों के लिए आयोजित निशुल्क टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया। संवाद