फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रंगारंग प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बटोरीं तालियां

Thu, 11 Dec 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मदिंर में दो दिवसीय पंच परिवर्तन उत्सव का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ललिता महाजन सरस्वती विद्या मंदिर का बाशिंग में दो दिवसीय वार्षिक पंच परिवर्तन उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
कुल्लू की सहायक उपायुक्त जयवंती ठाकुर ने वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षती विजय सेन ने की। मुख्य वक्ता राजीव करीर रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विजेता ठाकुर ने कहा कि उत्सव दो दिन मनाया जा रहा है। पहले दिन कक्षा नर्सरी से चौथी के कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, संक्षिप्त रामायण और कविताओं के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का सुंदर चित्र प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों पर तालियां बटोरीं। बच्चों ने मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में कार्यक्रम में प्रबंध समिति को सदस्य खुशी वर्मा इंद्रा देवी, प्रेम समेत विद्यालय के संस्थापक दिनेश सेन उपस्थित रहे। आखिर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें आरूही, तुषार, वर्तिका, आरमा, विथर्व, देवांशी, एकांश, पुष्कर, रिशिमा, सानवी, आंचल, वाशिंका और साहिल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें