नग्गर (कुल्लू)। लिब्रेशन एजुकेशन कंप्यूटर सेंटर ने रविवार को नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मनाली का दौरा कर स्थानीय लोगों से संवाद किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक किया।
संस्थान की निदेशक निशा कुमारी ने बताया कि विद्यार्थियों ने सामाजिक गतिविधि के तहत अभियान में भाग लिया। विद्यार्थियों ने लोगों से कहा कि नशे के कारण व्यक्तिगत ही नहीं, परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को नशे की समस्या से निपटने के लिए एकजुटता का संदेश दिया। संवाद