फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दंधार स्कूल में विद्यार्थियों ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की राजकीय प्राथमिक पाठशाला दंधार में रविवार को वन महोत्सव मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान वेद राम ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

वेद राम ने वन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देशभर में जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव मनाया जाता है। इस बार दंधार स्कूल में यह उत्सव मनाया गया है। विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर वनों और पर्यावरण का संरक्षण करें। पर्यावरण बचाने में विद्यार्थी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। इस दौरान अध्यापक कुंदन, अलका देवी, देवेंद्र कुमार, एसएमसी सदस्य भोला दत्त, रोशन लाल, तारा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें