फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों ने बनाए वैक्यूम क्लीनर

Wed, 13 Aug 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग में अटल इनोवेशन मिशन नीति आयोग के तहत मनाया मेगा टिंकरिंग दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में अटल इनोवेशन मिशन नीति आयोग के तहत मेगा टिंकरिंग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया और स्टेम आधारित हैंड्स-ऑन टिंकरिंग गतिविधियों में अपनी रचनात्मकता दिखाई।
विज्ञापन

नीति आयोग की ओर से आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में विद्यार्थियों को डीआईवाई वैक्यूम क्लीनर बनाने की पूरी प्रक्रिया सिखाई गई। विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीकी सिद्धांतों का प्रयोग कर स्वयं अपने वैक्यूम क्लीनर तैयार किए। इस गतिविधि से विद्यार्थियों में मिलकर काम करने, वैज्ञानिक सोच और तकनीकी नवाचार के प्रति रुचि बढ़ी। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान विभाग ने किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रचनात्मक प्रयोगों के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की रचना की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर नवाचार और प्रयोगशीलता बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें