हरिपुर महाविद्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को बढ़ाना और उसमें तेजी लाना (रैंप) परियोजना के तहत निटकॉन लिमिटेड के सहयोग से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सफल उद्यमी बनने की तकनीक सीखी। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में आयोजित कार्यक्रम का समन्वयन दिव्य प्रकाश ने किया। उन्होंने रैंप परियोजना एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात मुख्य सत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं उद्यमी डॉ. रजत शर्मा ने उद्यमिता, व्यवसायिक विचार निर्माण, व्यवसाय मॉडल और उद्यम स्थापना के व्यावहारिक पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत करवाया।
हालांकि, कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. दिनेश सिंह के स्वागत भाषण के साथ हुआ। इसमें उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता को एक संभावित कॅरिअर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी कर प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर प्रो. भूपिंद्र शर्मा, प्रो. कश्मीर शर्मा, प्रो. नरेश कमल, प्रो. साक्षी राणा, प्रो. दुनीचंद, प्रो. लालचंद, प्रो. अभिषेक शर्मा एवं प्रो. शिवम शांडिल्य मौजूद रहे।