फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई भत्ता के बकाया में हाे रही देरी : रविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई भत्ता के बकाया में हाे रही देरी: रविंद्र
विज्ञापन

12 मांगों को प्रस्ताव राज्य कार्यकारिणी को भेजा
लोनिवि मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जिला कुल्लू की बैठक बुधवार को कुल्लू में हुई। जिला अध्यक्ष रविंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में उपरोक्त विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसहमति से विभिन्न मांगों को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसे अब राज्य कार्यकारिणी को भेजा जाएगा। इसमें एसोसिएशन ने पीएमजीएसवाई अधीक्षक वर्ग-दो पद का उन्मूलन न हो, विभिन्न प्रभागों व उप-प्रभागों में लिपिक वर्ग कर्मचारियों की कमी, आवासीय आवास की कमी, दैनिक मजदूरी अवधि से वरिष्ठता लाभ, कर्मचारियों के एसीआर, एपीएआर को समय पर पूरा न करने, मनाली डिवीजन में वरिष्ठ सहायक के रिक्त पद को भरने की मांग की गई। इसके अलावा महंगाई भत्ता के बकाया में देरी, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने के साथ ही वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति की मांग को रखा है। इस मौके पर मुख्य सलाहकार खेम प्रकाश, महासचिव चतर सिंह, वरिष्ठ सलाहकार कमल कांत, प्रेस सचिव भूपेंद्र सिंह, लेखाकार शुबाम सूद, राज्य संयुक्त सचिव रोशन लाल के अलावा रजनीश, गणेश कश्यप, जय चंद, विजेंदर सिंह, किशन लाल, राम लाल, अनिल शर्मा, चेत राम, राम चंद और पूजा, अशोक कुमार, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें