कुल्लू। डीएवी स्कूल मौहल में 14वीं एनडीआरएफ टीम ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह से गले में फंसी वस्तु को निकालना है। आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और राहत कार्याें की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर शशि कुमार ने कहा कि हमें किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि धैर्य से काम लेकर उन परिस्थितियों का मुकाबला करना चाहिए।