फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज कॉलेज में विद्यार्थियों ने सीखा आपदा प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सैंज में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


लारजी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में वीरवार को रैपिड एक्शन एवं डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी, एनएसएस और यूथ रेडक्रॉस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसका आयोजन एसडीआरएफ के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुजाता ने किया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सबसे अधिक आवश्यकता संयम, जागरूकता और त्वरित निर्णय लेने की होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण से मिली सीख को अपने जीवन और समाज में अपनाएं।
विज्ञापन


एसडीआरएफ के प्रमुख प्रेम सिंह अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के सिद्धांतों, बचाव कार्यों, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों तथा राहत एवं बचाव की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। रस्सी से बचाव, स्ट्रेचर बनाना, घायलों को ले जाना और सीपीआर जैसी गतिविधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रो. प्रेम सिंह, डॉ. शशि, प्रो. निशा, प्रो. होशियार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें