फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों ने सीखी हवा की गुणवत्ता निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यार्थियों ने हवा और आवाज की गुणवत्ता निगरानी करना सीखा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने केडी स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाशिंग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हवा और आवाज की गुणवत्ता निगरानी का प्रशिक्षण और इसमें इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जानकारी प्रदान करना रहा। विद्यार्थियों को उपकरणों और साउंड लेवल मीटर्स के काम करने का तरीका और पानी की गुणवत्ता का पता लगाने के लिए डिसॉल्व्ड ऑक्सीजन केलकुलेट करने का तरीका भी समझाया। इसके अलावा विद्यार्थियों को प्लास्टिक कचरे और उसके हानिकारक मुद्दों पर जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें