बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटा दिया है। स्कूल प्रबंधन समिति ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। उनको हटाने के लिए अभिभावकों में आम सहमति नहीं बनी तो वोटिंग हुई। इसमें उनके पक्ष में 16 और खिलाफ में 44 मत पड़े।
इसके बाद उन्हें हटना पड़ा। उन्हें डेढ़ साल के कार्यकाल में हटाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें तीन साल के लिए चुना गया था। इस दौरान जब नया अध्यक्ष चुना जाना था तो कोरम पूरा नहीं हो पाया। स्कूल के प्रधानाचार्य केएल शर्मा ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष को हटाने के लिए एसएमसी ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। कहा कि नया अध्यक्ष उच्च शिक्षा उपनिदेशक के निर्देश मिलने पर चुना जाएगा। संवाद