फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कुल्लू ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर और भुंतर के विद्यार्थियों के सहयोग से जागरूकता रैली एवं मार्च का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आमजन को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और ईमानदारी, पारदर्शिता व नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहने और समाज में स्वच्छ कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने की अपील की। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान निरीक्षक अशोक कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें