फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्थान पुरस्कार के लिए 31 दिसंबर तक करें आवेदन : खुशविंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश में महिलाओं के विकास, सशक्तीकरण एवं कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को महिला विकास प्रोत्साहन योजना-2013 के अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवाओं तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विगत पांच वर्षों के दौरान महिलाओं के विकास एवं सशक्तीकरण के लिए उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशविंदर सिंह ने पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पूर्ण दस्तावेजों सहित प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास निदेशालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र व्यक्ति एवं संस्थाएं इस पुरस्कार के लिए अपना नामांकन, या आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए 31 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें