कुल्लू। लाहौल-स्पीति छात्र संगठन की फ्रेशर पार्टी में जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव अनिल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अनिल ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि शिक्षा का महत्व जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है हर एक छात्र को अपनी पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए। नशे से दूर रहने की अपील करते हुए युवा पीढ़ी से खासकर चिट्टा के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की। उन्होंने इस आयोजन के लिए 31000 रुपये की राशि प्रदान की।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रोबिन ठाकुर, उपाध्यक्ष शिनांश स्वांगला, महासचिव सुहानी, पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। लाहौल-स्पीति छात्र संगठन इकाई कुल्लू के अध्यक्ष हेमंत ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने लाहौली, लद्दाखी, नेपाली और बॉलीवुड डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी।