खलोगी विद्यालय में मनाया वार्षिक पारितोषिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलोगी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। इसमें ग्राम पंचायत खड़ीहार की प्रधान नीलम शर्मा मुख्यातिथि रहीं।
विशेष अतिथि के रूप में बीडीसी सदस्य शिल्ही-राजगिरी संतोष ठाकुर, समाज सेविका मीरा राणा मौजूद रहीं। विद्यार्थियों ने समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांधा। विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति से मन मोहा। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 12वीं कक्षा की छात्रा मंदाकिनी और छात्र मनीष ठाकुर बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लेने पर सम्मानित किया।
छात्रा ज्योति करयाल ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब मिला। सर्वश्रेष्ठ सदन नील गिरी सदन को चुना गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य दीप्ति पॉल राणा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्हाेंने उम्मीद जताई कि आगामी सत्र 2025-26 में विद्यालय का स्तर और बेहतर होगा। समारोह में विभिन्न महिला मंडल, युवक मंडल के प्रतिनिधियों तथा समाज सेवकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सेनानी चमन ठाकुर, पूर्व दयाल और पृथ्वीचंद भी उपस्थित रहे।