फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लोकतंत्र की मजबूती पर निबंध लिखेंगे लाहौल के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला लाहौल-स्पीति के शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से दो से सात नवंबर तक निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इसके बाद उपमंडलीय निर्वाचन कार्यालयों में 10 से 13 नवंबर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रत्येक शिक्षण संस्थान से दो विद्यार्थियों का अगले स्तर के लिए चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता के लिए ''मजबूत लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी'' और ''मेरा पहला वोट-देश के लिए'' विषय निर्धारित किए गए हैं। प्रतिभागी हिंदी या अंग्रेजी में 500 से 800 शब्दों में अपने विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भारतीय संविधान, निर्वाचन प्रणाली, लोकतंत्र के इतिहास और मतदाता जागरूकता से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। जिले के सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थी तथा निर्वाचन साक्षरता क्लबों के सदस्य इन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। उपायुक्त निवेदिता नेगी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रभारियों को प्रतियोगिताएं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थी भी इनमें भाग ले सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें