फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्लास्टिंग के चलते संसारी-तांदी मार्ग 27 घंटे रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला प्रशासन ने संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी (एसकेटीटी) मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को लेकर एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन के अनुसार कड़ू नाला के पास सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से ब्लास्टिंग का कार्य किया जाना है। इसके चलते मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे से मार्ग पर आवाजाही को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

यह रोक बुधवार दोपहर दो बजे तक रहेगी। प्रशासन ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें। संसारी-किलाड़-तांदी सड़क पर कड़ू नाला के पास बीआरओ की ओर से सड़क चौड़ीकरण और चट्टानों को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
इस पहाड़ी मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बीआरओ की टीम चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। कड़ू नाला के पास ब्लास्टिंग और भूस्खलन की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से समय-समय पर मार्ग पर यातायात रोका या नियंत्रित किया जा रहा है। यह मार्ग लाहौल-स्पीति को पांगी घाटी और जम्मू-कश्मीर से जोड़ता है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के कारण बीआरओ की ओर से इसके सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें