फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोल प्ले में कुल्लू के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जल्लूग्रां की टीम ने राज्यस्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिला कुल्लू का नाम रोशन किया है। 17 नवंबर को एससीईआरटी सोलन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों की टीमों ने भाग लिया। जल्लूग्रां स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘मेरा बॉडी, मेरा हक’ विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर पहला स्थान हासिल किया। अब विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

एनसीईआरटी की थीम-10 पर आधारित इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने गुड टच और बैड टच की पहचान, अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया। प्रस्तुति को निर्णायक मंडल ने सराहा।
इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानाचार्या भावना सागर के मार्गदर्शन और नोडल अधिकारी निशा कुमारी, सह-लेखिका एवं निर्देशक ममता ठाकुर तथा वोकेशनल ट्रेनर पंकज वर्मा के संयुक्त प्रयासों को दिया गया। प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा के ट्यूलिप सोनी, पुष्पा, मोहित ठाकुर, अर्णव ठाकुर और दिगंबर महंत ने भाग लिया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें