फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों ने उत्साह से दी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
कुल्लू के मौहल स्कूल में बोर्ड की परिक्षा में बैठे पहले नोटिस वोर्ड पर रोल नंबर देखती छात्राएं।
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 134 केंद्रों में ली गई। सोमवार को विभिन्न विद्यालयों के करीब 6,000 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। केंद्रों में परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक हुई। बोर्ड की परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। इस बार परीक्षा के समय में बोर्ड की ओर से बदलाव किया गया है। सुबह 8:45 के बजाय 9:45 पर परीक्षा शुरू हुई। विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों में सुबह 8 बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

अंग्रेजी विषय की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए शिक्षकों के साथ सीसीटीवी का पहरा रहा। विद्यार्थी सौरव, मोहित, अमन, अनन्या, रीता, विशाल, सुरभि ने कहा कि अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र बेहद आसान रहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर मन में डर था, लेकिन प्रश्नपत्र पढ़ने के बाद लगा कि पेपर आसान है।
इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के सातों शिक्षा खंडों में 134 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा से घबराएं नहीं और तनाव मुक्त होकर परीक्षा दें। कहा कि नकल रोकने के लिए बोर्ड के फ्लाइंग स्क्वायड (उड़नदस्ता) के अलावा शिक्षा विभाग की टीम भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

...
प्रश्नपत्र में कोई भी प्रश्न बाहर से नहीं आया। इससे पूछे गए प्रश्नों को हल करने में कोई भी परेशानी नहीं हुई। शिक्षकों ने भी कक्षाओं में पाठ्यक्रम को अच्छे से दोहराया था, जिसका लाभ परीक्षा में मिला।
-रिजुल, छात्र
.....
अंग्रेजी की परीक्षा में प्रश्न आसान पूछे गए थे। ऐसे में अधिकतम प्रश्नों के उत्तर लिखने का मौका मिला है। परीक्षा को लेकर सुबह थोड़ा तनाव रहा, लेकिन विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों ने बातचीत कर मनोबल बढ़ाया। इससे तनाव मुक्त होकर परीक्षा दी।
विज्ञापन

-मोनिका, मोनिका
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें