कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारी भेखली में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कोठीसारी तेज सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विद्यार्थियों ने कुल्लवी नाटी, लाहौली नाटी सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रमों से खूब समां बांधा। मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तेज सिंह ठाकुर ने कहा कि इनाम पाने के लिए मेहनत लगती है। मेहनत और लग्न से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य राम कृष्ण ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। तनवी शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, तनुज, विक्रांत, शीला और शीतला, समीक्षा, शमिता, रोनिया, अमित, अरुण कुमार, तनीषा, मोनिका कुमारी, वंशिका, पूनम, अनुशिका, पूजा, संजन ठाकुर, आंचल, रंजना, संदीप, ओमावती, अंकिता को सम्मान मिला। जमा दो आट्र्स में ज्योतिका, साहिल कुमार, विवेक सहित अन्य मेधावी जतेंद्र, काजल, कोयला, मोनिका, शिवानी, वंशिका, अमन ठाकुर, निशू देवी, साहिल, सुरजीत पुरस्कृत हुए। इस दौरान ग्राम पंचायत नल्हाच की प्रधान नीमा देवी, उप प्रधान पंचायत कोठी सारी रामनाथ, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम लाल शर्मा, तेजस्वी दत्त, बालक राम आदि मौजूद रहे। संवाद