फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेफरेंस बुक से विषय की गहराई समझ सकते हैं विद्यार्थी : राजपाल

Wed, 17 Sep 2025 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ कुल्लू ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रेफरेंस बुक का समर्थन किया है। संघ के प्रधान राज पाल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनी राम कौशल, महासचिव देवी सिंह ठाकुर, राज्य प्रवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि रेफरेंस बुक और हेल्प बुक में बहुत अंतर है। रेफरेंस बुक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी होती है जबकि हेल्प बुक पाठ्यक्रम के निर्धारित सिलेबस का संक्षिप्त सार होता है। रेफरेंस बुक पढ़ने से विद्यार्थी विषय को गहराई से समझ विकसित कर सकते हैं, जिससे प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन

एनसीईआरटी की पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य विषय की गलत समझ के लिए रेफरेंस बुक का अध्ययन आवश्यक है। शिक्षकों को बदनाम करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। सरकार अगर बार-बार ऐसे आदेश जारी करती है तो प्रवक्ता वर्ग को मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग अपने ही आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर प्रवक्ताओं की उपेक्षा करना बंद न किया गया तो कड़ा रुख अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि छठी से बारहवीं तक की कक्षाओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी संघ स्वीकार करने को तैयार है मगर इसके लिए सरकार मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्य पदों की पदोन्नति में प्रवक्ताओं की सौ फीसदी हिस्सेदारी तय करे। अन्यथा संघ ऐसे आदेशों का कड़ा विरोध जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें