फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से पहले पूरा होगी राशेल-लिंगर वैकल्पिक सड़क का काम : अनुराधा

Wed, 17 Sep 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि लाहौल की पट्टन घाटी के वामतट पर बन रही राशेल-लिंगर वैकल्पिक सड़क को इसी सीजन के अंत तैयार किया जाएगा। चिनाब नदी पर बने जोबरंग पुल के खतरे को देखते हुए इस सड़क का बनना बहुत जरूरी है। जाहलमा नाले में बाढ़ आने पर दारा के पास चिनाब नदी का पानी अवरुद्ध होने पर नदी का पानी पुल के ऊपर से बहना शुरू होता है।
विज्ञापन

ससे पुल के नदी में समाने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में राशेल-लिंगर वैकल्पिक सड़क के बन जाने से वामतट पर बसे जोबरंग पंचायत के तीन गांव राशेल, रापे और जोबरंग के लोगों को इस सड़क का लाभ मिलेगा। अगस्त माह में घाटी में हुई भारी बारिश, बाढ़ के बीच चिनाब नदी का पानी पुल से बहने से तीन गांवों के लोग परेशान हैं। दो करोड़ रुपये की लागत से बन रही 3.5 किमी लंबी राशेल-लिंगर वैकल्पिक सड़क को सर्दी से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा है। लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण में जुटा है।
अगस्त 2022 में भी जाहलमा नाले में बाढ़ आने से चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने से जसरथ गांव को जोड़ने वाला फुटब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया था। जसरथ गांव को जोड़ने के लिए सरकार, प्रशासन ने महज 10 दिनों में नालडा-जसरथ संपर्क सड़क तैयार कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें