मणिकर्ण के टाहुक वन में पौधारोपण करते बरशैणी स्कूल के विद्यार्थी।
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरशैणी के विद्यार्थियों ने टाहुक वन को संवारा। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पूर्व में लगाए गए पौधों का रखरखाव किया और पौधों के आसपास उगी खरपतवार को नष्ट किया।
प्रधानाचार्य लालमन चंदेल ने कहा कि मंगलवार को विद्यार्थियों को टाहुक वन ले जाया गया और वहां पूर्व में रोपे गए पौधों का रखरखाव किया गया। वहीं, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से लोगों को पौधे रोपने के लिए प्रेरित करने का आग्रह भी किया। इस दौरान प्रदीप कुमार, मीरा देवी, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवादन