फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भल्याणी के मेधावी नवाजे

Sun, 31 Jan 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भल्याणी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर ने शिरकत की, जबकि योजना और 20 सूत्रीय आर्थिक कार्यक्रम के सदस्य दौलत सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इससे पहले स्कूल प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम के अंत में सालभर में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी बच्चों को मुख्यातिथि के हाथों सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद झारखंड नृत्य, शिमला नाटी, लाहौली नृत्य कुल्लवी नाटी सहित देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। इस मौके पर दसवीं कक्षा के पारुल ठाकुर और नीरज ठाकुर को जिलाभर में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया।

इसके बाद मंजू देवी, बबीता ठाकुर, पूनमा देवी, प्रीति ठाकुर, ज्योति ठाकुर, जगदीश ठाकुर, चंपा देवी, रुवीन ठाकुर, अनामिका, गणेश ठाकुर, विजय ठाकुर, आर्यन ठाकुर, निकिता राज, सुनील ठाकुर, अमृता ठाकुर, तेजस्वी ठाकुर, नितीश ठाकुर, साक्षी ठाकुर, सुधांशु ठाकुर, शीतल ठाकुर, मनीष ठाकुर, प्रिया ठाकुर, राजलक्ष्मी, दीपक ठाकुर, गणेश ठाकुर, सोहन लाल, सोनू, ज्योति ठाकुर, सपना, सोनिया, शालिनी, विवेक ठाकुर, कनिका, अक्षय सिंह और ज्योति को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने पर स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर देवी सिंह, देवी दयाल, मोती राम, राम लाल ठाकुर, टेढ़ी सिंह, एसएमसी के प्रधान कृपा राम और सदस्यों सहित स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें