फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचाणी स्कूल के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Sun, 27 Dec 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सचाणी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। इस अवसर पर सालभर में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले मुख्य अध्यापिका प्रेमलता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज बच्चों ने स्वागत गीत के साथ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एकल गान, समूह गान, फिल्मी गीत आदि प्रस्तुत किए। इस मौके पर दसवीं कक्षा की छात्रा आंचल, शिवानी, पल्लवी, विजय ठाकुर, दुष्यंत, खेमराज, सुनील और भास्कर को पुरस्कारों से नवाजा गया।

अमन को बेस्ट छात्रा, जबकि आंचल को बेस्ट छात्रा के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा पुष्पराज को सफाई और स्वच्छता के लिए मनोज, जबकि विजय कुमार को खेलकूद में अव्वल रहने पर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति, स्कूल स्टाफ सहित अभिभावकों और बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें