फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू अस्पताल के समीप से हटाए रेहड़ी-फड़ी धारक

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान में रेहड़ी-फहड़ी को हटाते नप के कर्मी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर अवैध रेहड़ी-फड़ियों को नगर परिषद ने हटा दिया है। अस्पताल गेट के साथ फुटपाथ और गेट के सामने सड़क पर रेहड़ी-फड़ी होने से अस्पताल के अंदर एंबुलेंस को लाने और बाहर निकालने में मुश्किल हो रही थी। साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल प्रबंधन ने नगर परिषद से कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद नगर परिषद ने अस्पताल गेट के सामने से अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों को हटा दिया है। इसके अलावा मेला और खेल मैदान के बीच स्थित फुटपाथ से भी कपड़ा व्यापारियों को हटाया गया है। वहीं, अस्पताल गेट के साथ फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी हटने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली है। अस्पताल में आए मरीजों और तीमारदारों को वीरवार को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

हालांकि, रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटाने का कार्य नगर परिषद की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने स्वयं किया। वह टीम के साथ मौके पर मौजूद रहीं। रेहड़ी-फड़ी धारकों ने आरोप लगाया कि उन्हें व्यापार करने से नगर परिषद रोक रही है। रेहड़ी-फड़ी धारक सचिन ने कहा कि वह और उनके साथी चार सालों से इसी क्षेत्र में व्यापार कर रहे हैं लेकिन नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद उन्हें व्यापार करने के लिए स्थान चिह्नित करके दें। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर ने कहा कि अस्पताल क्षेत्र में कारोबार करने की अनुमति किसी को प्रदान नहीं की जाएगी। रेहड़ी-फड़ी धारकों को ढालपुर में ही नौ दुकानें आवंटित की गई हैं। वह अपनी दुकानों में कारोबार करें। फुटपाथ और सड़क पर कारोबार करने पर सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें