भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर क्षेत्र में लावारिस कुत्ते का आतंक बढ़ गया है। बीते तीन दिनों में शमशी, भुंतर बाजार और पारला भुंतर में कुत्ते के हमले से 11 लोग घायल हो चुके हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचना पड़ा। लगातार सामने आ रहे मामलों से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
कुत्ते के हमले की आशंका को देखते हुए लोगों को बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आवाजाही के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। सिविल अस्पताल तेगूबेहड़ में तैनात डॉ. पारस ने बताया कि कुत्ते के काटने के 11 मामले सामने आए हैं। सभी मरीजों को एंटी रेबीज के टीके लगाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। संवाद