फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर में कब्जा कर लेंटर डालने से व्यक्ति को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन और नगर पंचायत भुंतर सख्त हो गए हैं। नगर पंचायत भुंतर ने सोमवार देर शाम कब्जा कर लेंटर डाल रहे एक शख्स का काम रोेका।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कब्जाधारक को कब्जा हटाने के लिए भी कहा। नगर परिषद के पार्षद को किसी ने सूचित किया कि भुंतर मेला ग्राउंड शनि मंदिर के पास रात के समय एक शख्स सरकारी भूमि पर कब्जा कर लेंटर डाल रहा है। इसके बाद पार्षद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की सहायता से कब्जे को रोका और तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत के उपप्रधान अजय किशोर ने बताया कि कब्जों को लेकर किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। शहर में कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ पार्षद दिनेश शर्मा, पार्पद उर्मिला भी मौजूद रहीं। भुंतर शहर में इससे पहले भी अतिक्रमण और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले सामने आए हैं। नगर पंचायत भुंतर की ओर से पुलिस की सहायता से ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें